कांति फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित मिथिला की ऐतिहासिक एवं दहेज प्रथा पर आधारित नारी को सशक्त बनाने वाली महिला प्रधान मैथिली
फिल्म दूल्हा चोर में गायक से नायक बने कुमार घनश्याम और भोजपुरी सिनेमा
की लोकप्रिय सिनेतारिका कल्पना शाह एक साथ रोमांचक अंदाज़ में नज़र आएंगे। इस फिल्म का प्रोडक्शन कार्य तेज गति से किया जा रहा है। सुप्रसिद्ध
भजन गायक एन के झा ’श्याम जी’ की पहली मोस्ट वेटेड मैथिली फिल्म दूल्हा
चोर समाज को संदेश व नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देगी। फिल्म के निर्माता
सुप्रसिद्ध भजन गायक एन के झा ’श्याम जी’ तथा महेश मिश्रा हैं।
ये पहली बार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण कर नारी को सशक्त करने
लिए कदम बढाये हैं। कई धारावाहिक व कई फिल्म के सुप्रसिद्ध निर्देशक
वीरेन्द्र पासवान इस फिल्म के निर्देशक हैं। मिथिला रत्न से सम्मानित
अभिराज झा के लिखे गीतों को सुमधुर संगीत से सजाया है सुरेश आनंद ने।
पार्श्वगायन पद्मश्री उदित नारायण, श्याम झा, पुष्प लता, अलका झा तथा सुरेश
आनंद ने किया है। मिथिला की यह पहली फिल्म है जो रेड एपिक कैमरा पर शूटिंग
की गई है। खूबसूरत वादियों को कैमरे में कैदकर खूबसूरत फिल्म बनाया है
कैमरामैन संजय सिंह ने। फिल्म मुख्य कलाकार कुमार घनश्याम, कल्पना शाह,
प्रतिभा पाण्डेय, अरुणा गिरी, फूल सिंह, विजय झा, अवधेश सिंह, दिलावर, अरुण
सिंह, उमाकान्त, अरुणा सिंह, प्रमोद गोस्वामी, कन्हैया मिश्रा, नीलेश झा,
मास्टर आयुष, मनोरमा मिश्रा, वन्दना झा, खुशी, रागिनी, पंकज कामति, बबलू,
मुन्नी लाल, धनंजय चौधरी हैं।

No comments:
Post a Comment